फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल किनारे नौका विहार का विस्तार...मिलेगा कश्मीर के सिकारा का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र पर्यटन और खानपान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र की ख्याति गोरखपुर के ‘मरीन ड्राइव’ के रूप में हो गई है। पर्यटकों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए रामगढ़ताल किनारे नौका विहार का विस्तार किया जा रहा है। इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। चिड़ियाघर के पीछे से देवरिया बाईपास रोड तक बन रहे ताल के किनारे घाट पर चार नए प्लेटफाॅर्म का निर्माण किया गया है। इस पर कश्मीर के सिकारा, स्पीड और पैडल बोट का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


रामगढ़ताल पर करीब एक किलोमीटर में पूर्व में विकसित नौका विहार पर छह प्लेटफाॅर्म का निर्माण कराया गया है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक से पर्यटन बोट, प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ छह नंबर तक स्पीड बोट आदि का संचालन किया जा रहा है। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए उसके आगे रामगढ़ताल के किनारे चिड़ियाघर के पीछे होते हुए देवरिया बाईपास रोड तक करीब 1700 मीटर लंबा घाट का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था जल निगम काम करा रहा है। ताल के किनारे प्लेटफॉर्म का निर्माण करा दिया गया है।
इस पर चार प्लेटफॉर्म का निर्माण हुआ है। इससे सटे आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जीडीए ने इस नए घाट पर बने चार प्लेटफॉर्म की ई-नीलामी भी की है। प्लेटफाॅर्म नंबर सात के लिए डेढ़ लाख तो 10 के लिए सवा दो लाख रुपये महीने की बोली लगी है। देवरिया बाईपास रोड की तरफ बने 10 नंबर प्लेटफाॅर्म पर कश्मीर के सिकारा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

-
टहलने वालों को मिलेगा नया विकल्प
नौका विहार का विस्तार से जहां पर्यटकों का फैलाव होगा वहीं ताल किनारे टहलने वाले लोगों को एक नया विकल्प भी मिल जाएगा। पूर्व में करीब एक किलोमीटर लंबे नौका विहार का विस्तार होने के बाद उसकी लंबाई करीब ढाई किलोमीटर हो जाएगी।
-
वर्जन...
नौका विहार का विस्तार कर चार नए प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जा रहा है। जल निगम कार्य करा रहा है। जल्द कार्य के पूरा कर लेने की संभावना है। इस पर बने चार प्लेटफॉर्मों की ई-नीलामी से आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन

आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें