फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार्यकारी सहायक निलंबित किए गए

Sun, 27 Oct 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एलटी लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। मामले में क्षतिपूर्ति राशि देने में देरी करने पर विद्युत वितरण खंड प्रथम के तत्कालीन कार्यकारी सहायक अंकुर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उनको बस्ती कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड के एमडी शंभू कुमार ने की। हरसेवकपुर निवासी संदीप कुमार ने संभव पोर्टल के जरिए शिकायत की थी कि टूटे हुए एलटी लाइन की चपेट में आने से पिछले साल 17 अगस्त को गुलरिहा थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी राममिलन की पत्नी निर्मला देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद बिजली निगम ने क्षतिपूर्ति देने के लिए जांच शुरू की। जांच में तहसील प्रशासन की ओर से पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद राममिलन की ओर से इसी साल एक मार्च को खंडीय कार्यालय में उपस्थित होकर मुआवजा संबंधी पत्र पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें