फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तबादला रोकने की मांग के लिए विद्युत संविदा कर्मियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विद्युत संविदा कर्मियों का आए दिन हो रहे ट्रांसफर को रोकने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता नगरीय कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद पांडे ने कहा कि संविदा कर्मियों का ट्रांसफर विभागीय हित में नहीं है क्योंकि ट्रांसफर होने के बाद नई जगह पर जानकारी न होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना अधिक होगी। कहा कि इतने कम वेतन में एक जगह से जाकर दूसरी जगह ड्यूटी करना संभव नहीं है।
कर्मचारी नेता अजय शाही ने कहा कि लक्ष्य के पूरा न करने के बहाने संविदा कर्मियों का उत्पीड़न करना, ट्रांसफर करना या विभाग से बाहर करने से रोका जाए नहीं तो सभी संविदा कर्मी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जोनल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि संविदा कर्मियों को 14 से 16 घंटा काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


धरने में शंभू चरण श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, पंकज पासवान, विनीत यादव, केदार गौतम, सैयद जुल्फिकार हुसैन, अशोक कुमार गौड़ीया, हरिओम मिश्रा, दिनेश यादव, अजीत सिंह, शाह आलम, युवराज यादव, अजय श्रीवास्तव, जाकिर अली व अन्य विद्युत संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें