फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेसीबी से खोदाई में कटा विद्युत केबिल, 25 सौ घर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल के देवरिया बाइपास स्थित फ्लाइओवर का कार्य कर रही सेतु निगम की ओर से आए दिन लापरवाही बरती जा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे सेतु निगम तारामंडल के गरुण मार्केट के पास जेसीबी से पिलर के लिए (पाइलिंग के लिए) खोदाई कर रही थी। खोदाई के दौरान 33 केवी और 11 केवी का अंडरग्राउंड केबल कट से 2500 घरों की सप्लाई ठप हो गई। कुछ देर के लिए तारामंडल सबस्टेशन बंद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने तत्काल सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बहाल कराई। इससे इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम करीब 6 बजे बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे तारामंडल सबस्टेशन से जुड़े इंदिरा नगर, बिलंदपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज आदि इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इलाके के लोग बिजली सप्लाई बंद होने की जानकारी लेने के लिए अवर अभियंता के मोबाइल पर कॉल करने लगे। कुछ देर बाद पता चला कि देवरिया बाइपास स्थित गरुण मार्केट के पास सेतु निगम की ओर से पिलर के पाइलिंग का कार्य चल रहा है। जेसीबी की खोदाई की चलते अंडरग्राउंड केबल कट जाने की वजह से आसपास के इलाके की सप्लाई बंद हो गई। उधर अवर अभियंता और बिजली कर्मचारियों ने केबल दुरुस्त कर सबस्टेशन से सप्लाई बहाल कर दी। लेकिन कुछ इलाके की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। केबल फाल्ट को दुरुस्त करने में शाम करीब 6 बज गए। बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने पर इलाके के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त रहा। तारामंडल एसडीओ जीवेश नंदन ने बताया कि सेतु निगम की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। जेसीबी की खोदाई के चलते अंडरग्राउंड केबल कट गया। इस दुरुस्त कर सप्लाई बहाल कर दी गई है। साथ ही विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें