फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठवीं का छात्र लापता, इटौवा पुल पर साइकिल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रम्हपुर। झंगहा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कक्षा आठवीं के छात्र शुभम यादव संदिग्ध हालात में लापता हो गया। छात्र की साइकिल और स्कूल का आईडी कार्ड गोर्रा नदी के इटौवा पुल पर मिला। इससे परिजन चिंता में हैं। ग्राम पंचायत राघोपट्टी पडरी के फैलहा निवासी शुभम यादव सुबह 8:30 बजे घर से साइकिल लेकर प्राइवेट स्कूल के लिए निकला। स्कूल पहुंचकर उसने अपना बैग कक्षा में रखा और साइकिल लेकर बाहर गया। इसके बाद नहीं लौटा। इधर, छुट्टी के बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। स्कूल पहुंचे तो वहां न होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर तलाश में जुट गए। इसी बीच पुलिस ने पिता राकेश यादव के मोबाइल पर सूचना दी कि शुभम की साइकिल और स्कूल आईडी कार्ड गोर्रा नदी के इटौवा पुल पर पड़ा हुआ है। इसके बाद वहां परिजन पहुंचे और साइकिल व आईकार्ड देख बदहवास हो गए। राकेश यादव ने झंगहा पुलिस को तहरीर दी है। थानाप्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि लापता छात्र की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें