गोरखपुर। दिवाली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दिवाली के दिन 20 अक्तूबर को भी गोरखपुर होकर आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
- 03678 गोरखपुर-धनबाद पूजा स्पेशल गोरखपुर से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर, भटनी, मऊ, औंड़िहार होते हुए चलाई जाएगी।
- 05741 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी पूजा स्पेशल गोमतीनगर से सुबह 09:40 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर, सीवान, छपरा होते हुए चलाई जाएगी।
- 04607 छपरा-अमृतसर पूजा स्पेशल छपरा से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर सीवान, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली होते हुए चलाई जाएगी।
- 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बढ़नी से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर गोंडा, लखनऊ जं., कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जाएगी।
- 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जाएगी।
- 01416 गोरखपुर-पुणे पूजा स्पेशल गोरखपुर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर बस्ती, गोंडा, लखनऊ जं, कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जाएगी।
- 09112 गोरखपुर-बड़ोदरा पूजा स्पेशल गोरखपुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बादशाहनगर एवं कानपुर सेंट्रल होते हुए चलाई जाएगी।
- 09430 गोरखपुर-साबरमती पूजा स्पेशल गोरखपुर से दोपहर 1.00 बजे प्रस्थान कर गोंडा, बाराबंकी एवं लखनऊ जं. होते हुए चलाई जाएगी।