फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बस-ट्रक की टक्कर में आठ घायल

Thu, 19 Sep 2024 06:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहजनवां के सरैया के पास फोरलेन कट पर बुधवार की शाम सात बजे स्लीपर बस व ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें बस में बैठे आठ यात्री घायल हो गए। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर फोरलेन से दोनों वाहनों को किनारे कराकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


गीडा के नौसड़ से साढ़े छह बजे 14 सवारियों को लेकर स्लीपर बस जयपुर राजस्थान के लिए निकली थी। आधे घंटे बाद सरैया फोरलेन कट पर पहुंची ही थी कि सहजनवां कस्बे में जाने के लिए चालक ने अपनी ट्रक मोड़ दिया। जिससे दोनों में टक्कर हो गई, बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक दूसरे लेन के बाहर नाले में जाकर फंस गया। इस दुर्घटना में बस चालक लखीमपुर निवासी अशोक और ट्रक चालक समेत आठ सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। सीओ गीडा प्रशाली गंगवार ने बताया कि उपचार कराने बाद बस के यात्री अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें