फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमलाकर किया घायल, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। बलुआ के खाझा टोला निवासी सोनू उपाध्याय (27) को पुरानी रंजिश में रविवार को चहोरी सीवान गांव के तीन आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज चल रहा है। सोमवार को मामले में कैंपियरगंज पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बलुआ गांव के खाझा टोला निवासी राममगन उपाध्याय का बेटा सोनू उपाध्याय रविवार को देर शाम मेहदावल से आ रहा था। गांव के पास चहोरी सीवान में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने चाकू से हमला कर सीने, हाथ, पैर में कई जगह वार कर दिया। इसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को देकर परिजन घायल को लेकर सीएचसी गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घायल सोनू के भाई बृजेश उपाध्याय की तहरीर पर शेषनाथ और उनके पुत्र दीपू और पत्नी व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें