09 जनवरी से 28 फरवरी तक वाराणसी-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलेंगी ट्रेनें
गोरखपुर। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला में स्पेशल ट्रेनों के संचालन को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से जाने वाली छह ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 09 जनवरी से 28 फरवरी तक वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों का होगा मार्ग परिवर्तन
- अहमदाबाद से चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस।
- दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस।
- नौतनवां से चलने वाली 18202 नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस।
-बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस।
- गोरखपुर से चलने वाली 19092 गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस।