फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लकड़ी का तमंचा दिखाकर धमका रहा था नशेड़ी, पुलिस ने चालान किया

विज्ञापन
गुलरिहा में नकली तमंचे के साथ पकड़ा गया युवक।
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। जंगल डुमरी नंबर एक में युवक को धमकाने के लिए बुधवार सुबह एक नशेड़ी ने तमंचा निकाल लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना गुलरिहा थाने की पुलिस को दे दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र निषाद (22) को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो एक लकड़ी का तमंचा उसकी कमर में खोसा मिला। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई, इसके बाद पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जंगल डुमरी नंबर एक टोला हेलानी निवासी वीरेंद्र बाहर रहकर कारपेंटर का काम करता है। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर वह घर वापस आ गया। बुधवार सुबह शराब के नशे में वीरेंद्र को जंगल डुमरी नंबर एक तिराहे पर तमंचा लेकर कई लोगों ने घूमते देखा। तिराहे पर ही किसी बात को लेकर वीरेंद्र का एक युवक से कहा सुनी हो गई, तब उसे धमकाने के लिए कमर में खोसा तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखते ही तिराहे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

बच्चों को खेलने के लिए बनाया था तमंचा
वीरेंद्र को हिरासत में लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नकली तमंचा लेकर घूम रहा था। वहीं उसकी बहन ने बताया कि वीरेंद्र एक अच्छा कारपेंटर है। उसने बच्चों को खेलने के लिए लकड़ी का तमंचा बनाया था। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देते हुए शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें