फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुशीनगर एक्सप्रेस में सीट को लेकर विवाद, कुली पर पिटाई का आरोप- जानिए क्यों हुआ विवाद

Sun, 17 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शनिवार शाम प्लेटफॉर्म नौ पर कुशीनगर एक्सप्रेस रवाना होने के लिए खड़ी थी। इंजन की तरफ लगे जनरल कोच में करीब 5:20 बजे सीट पर बैठने को लेकर एक कुली और यात्री में विवाद होने लगा। आरोप है कि यात्री की सीट पर कुली जबरन एक महिला यात्री को बैठा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर एक यात्री और कुली में विवाद हो गया। आरोप है कि कुली ने यात्री की पिटाई कर दी। इसके बाद बहुत सारे यात्री कोच से नीचे उतर गए और कुली को पकड़ लिया। इसी बीच आरपीएफ के जवान पहुंच गए और कुली को लेकर आरपीएफ पोस्ट पर चले गए। हालांकि, तहरीर न मिलने पर पूछताछ के बाद कुली को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम प्लेटफॉर्म नौ पर कुशीनगर एक्सप्रेस रवाना होने के लिए खड़ी थी। इंजन की तरफ लगे जनरल कोच में करीब 5:20 बजे सीट पर बैठने को लेकर एक कुली और यात्री में विवाद होने लगा। आरोप है कि यात्री की सीट पर कुली जबरन एक महिला यात्री को बैठा रहा था।

इसी बीच कुली ने यात्री की पिटाई कर दी, जिससे यात्री के मुंह से खून बहने लगा। कुली के विरोध में कई यात्री खड़े हो गए तो वह कोच से नीचे उतर गया। यात्रियों ने कुली को पकड़ लिया, जिसे आरपीएफ जवान लेकर आरपीएफ पोस्ट चले गए। उधर, ट्रेन छूटने का समय होने के चलते यात्री बिना लिखित शिकायत किए रवाना हो गया।
विज्ञापन


इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि यात्री की ओर से शिकायत नहीं की गई है। कुली से पूछताछ की गई है। सीसीटीवी कैमरे चेक करवा रहे हैं। अगर मारपीट की घटना की पुष्टि होती है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें