फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उप वनाधिकारी को लाॅन टेनिस में मिला स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में हुई प्रदेश स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में गोरखपुर वन प्रभाग के उप वनाधिकारी डाॅ. हरेंद्र सिंह को लाॅन टेनिस प्रतियोगिता के युगल में स्वर्ण व एकल में रजत पदक मिला। वहीं, पनीयरा के बांकी रेंज में तैनात फाॅरेस्ट गार्ड आलोक यादव ने भारोत्तोलन के 96 किलो भारवर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों को पदक मिलने पर डीएफओ विकास यादव समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने बधाई दी।
विज्ञापन

लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में 12 से 14 सितंबर के बीच हुई राज्य वन खेलकूद में कई प्रतियोगिताएं हुईं। लाॅन टेनिस के एकल और युगल वर्ग में पूर्वी वन क्षेत्र से गोरखपुर के उप वनाधिकारी डाॅ. हरेंद्र सिंह ने हिस्सा लिया। वहीं भारोत्तोलन में फाॅरेस्ट गार्ड आलोक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में जीत दर्ज कर पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही दोनों का चयन 16 से 20 अक्तूबर के बीच छत्तीसगढ़ में होने वाली अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता चयन हो गया। इसके लिए लखनऊ में चार दिवसीय प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें