फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भरत मिलाप कार्यक्रम को सुरक्षा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। श्रीश्री रामलीला कमेटी के महामंत्री हरिद्वार वर्मा ने बुधवार को कहा कि रावण दहन के बाद राघव-शक्ति मिलन के लिए जा रहे भगवान श्रीराम के रथ को रोक कर पार्षद लाली गुप्ता द्वारा आरती करने का प्रयास किया गया, वह ठीक नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार की रात को भरत मिलाप का कार्यक्रम होना है। इसमें किसी प्रकार की बेतुका हरकत हुई अथवा घटना घटी तो इसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन और सपा समर्थित पार्षद ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


महामंत्री ने सराफा भवन में पत्रकारों वार्ता के दौरान कहा कि हालांकि रास्ते में रथ रोककर आरती करने की परंपरा कमेटी की नहीं है। प्रशासन के लोग ही सुरक्षा को लेकर रथ को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 162 वर्ष से रामलीला यहां चलती आ रही है। अब तक किसी को कोई आपत्ति नहीं रही। परंतु पार्षद द्वारा काफी आरोप लगाए गए। उनका आरोप बेबुनियाद निकला और हम खरे उतरे हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद द्वारा बार-बार कमेटी पर बेतुका आरोप लगाया जा रहा है। इस पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भरत मिलाप की शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि किसी प्रकार की घटना न घटने पाए। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष गणेश वर्मा, कृष्ण कांत वर्मा, पंकज गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें