सरदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में चाट और समोसा के बकाए पैसे मांगने पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास निवासी दीनानाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा पिंटू पासवान बच्चों को ऑटो लेकर बच्चों के घर जा रहा था। रास्ते में गांव के मेहंदीपुर टोला के अंदाज हुसैन से पिंटू ने चाट समोसा का पुराना बकाया पैसा मांगा। इससे नाराज होकर अंदाज हुसैन ने अपने साथियों ताज मोहम्मद उर्फ मुन्ना, निहाल व एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर लाठी डंडे से मारा। इसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।