गोरखपुर। पूर्वी क्षेत्र एवं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वाॅलीबाल और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम का चयन हो गया है। चयन 19 और 20 अक्तूबर को विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में किया गया। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि अस्थायी रूप से चयनित वॉलीबाल टीम में सिद्धार्थ पासवान (डीडीयू), विनय कुमार विश्वकर्मा (दिग्विजय नाथ महाविद्यालय), दुर्गेश यादव (नेशनल पीजी कॉलेज), निर्भय कुमार (संत विनोबा पीजी कॉलेज, देवरिया), संदीप यादव (विद्यावती महाविद्यालय), अभिषेक (एसबीएनएस महाविद्यालय), श्लोक गुप्ता (केआईपीएम), रुपेश पटवा, मुकेश यादव (हरिद्वार भट्ट स्मारक पीजी कॉलेज), आदित्य पासवान (वंशराज जयश्री महाविद्यालय), अनूप (जीबी महाजन डिग्री कॉलेज) और संतोष साहनी (चंद्रिका प्रसाद महाविद्यालय) शामिल हैं। वहीं, क्रॉस कंट्री टीम में रामाश्रय भारद्वाज (डीडीयू), अमित कुमार, पिंटू कुमार, प्रिंस (श्यामा मल्ल डिग्री कॉलेज), शिव कुमार निषाद (दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज), दिनेश कुमार (बहादुर यादव पीजी कॉलेज) का चयन हुआ। डॉ. राजवीर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सोमवार को सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में आवश्यक रूप से उपस्थित हों।