फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : प्रवेश परीक्षा की जारी होगी रैंक...च्वॉइस लॉक में मिलेगी सुविधा

Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक-परास्नातक की प्रवेश परीक्षाएं समाप्त होने को हैं। इसी माह के तीसरे हफ्ते में प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी आ जाएगा। विश्वविद्यालय में पहली बार ऑनलाइन काउंसिलिंग होनी है। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय इस बार प्रवेश परीक्षा की रैंक भी जारी करेगा। इससे अभ्यर्थियों को च्वॉइस लॉक करने में काफी हद तक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने परिणाम में देख सकेंगे कि उन्होंने कितने प्रश्न किए थे और उन्हें कितने अंक मिले हैं। कितना वेटेज मिला है। वेटेज जुड़ने के बाद उसे कुल कितने अंक प्राप्त हुए। साथ ही उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि अंकों के आधार पर उसकी जनरल रैंकिंग कितनी है। यदि वह किसी संवर्ग का है तो उस संवर्ग में उसकी कैटेगरी रैंक कितनी है।
उसे यह अंदाजा हो जाएगा कि काउंसिलिंग में कैसे प्रतिभाग करना है। रैंक जारी होने से अभ्यर्थी यह अनुमान लगा सकेगा कि उसके प्रवेश की कितनी संभावना है। प्रवेश न होने की स्थिति में समय रहते वह दूसरे संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन

-

परिसर और कॉलेज के छात्रों को नहीं मिलेगा वेटेज
विश्वविद्यालय में पिछले साल तक परिसर से स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को पांच प्रतिशत और संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को पीजी में प्रवेश के लिए दो प्रतिशत वेटेज मिलता था। इस बार इस वेटेज को खत्म कर दिया गया है। यूजी-पीजी में महिला अभ्यर्थियों को दो प्रतिशत वेटेज मिलेगा। यूजी में एनसीसी बी सर्टिफिकेट और स्काउट-गाइड को दो प्रतिशत वेटेज मिलेगा। पीजी में एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स-रेंजर्स और स्काउट-गाइड को दो-दो प्रतिशत वेटेज मिलेगा। सेवानिवृत्त व दिवंगत शिक्षकों-कर्मियों के पाल्यों और रेगुलर कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों के पाल्यों को 10 प्रतिशत वेटेज मिलेगा। एक अभ्यर्थी को अधिकतम 10 प्रतिशत वेटेज मिलेगा। एक अभ्यर्थी को अधिकतम दो वेटेज का ही लाभ मिलेगा।
-
पहली बार केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया
प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि चूंकि पहली बार विश्वविद्यालय की काउंसिलिंग से 20 कॉलेज भी जुड़ रहे हैं। इसके लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया अपनाई जा रही है। च्वाॅइस लाॅक में अभ्यर्थियों को आसानी हो, इसके लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में उपलब्ध सीटों व विषय संयुक्तियों का विवरण भी विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध होगा। जुलाई के चौथे सप्ताह में काउंसिलिंग पूरी कर लेने की तैयारी है।
-
ऐसे करें काउंसिलिंग में प्रतिभाग
प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर लाॅगिन।
पोर्टल पर दिख रहे लिंक के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुल्क जमा करें।
इसके बाद चयनित पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय व कॉलेज में सीटों की उपलब्धता देख सकेंगे।
उपलब्ध सीट पर अपनी रुचि के परिसर (विश्वविद्यालय व महाविद्यालय) और विषय का विकल्प भरें।
एक से ज्यादा परिसरों और उनमें भी एक से ज्यादा विषय संयुक्तियों के लिए च्वाॅइस लाॅक का मौका मिलेगा।
च्वाॅइस लाॅक के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा।
भरे गए विकल्प, परीक्षा में रैंक और आरक्षण प्राविधान के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से सीट का आवंटन कर दिया जाएगा।
इसके बाद पोर्टल पर फीस जमा करने का लिंक दिखेगा। फीस जमा करते ही उसका प्रवेश तय हो जाएगा।
प्रवेश होने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि पर संबंधित परिसर, संकाय और विभाग में अपने प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराना होगा।
काउंसिलिंग के प्रथम चरण में खाली रह गईं सीटों के लिए द्वितीय चरण की काउंसिलिंग आयोजित होगी, जिसमें पहले चरण में सीट आवंटन से संतुष्ट न होने वाला अभ्यर्थी फिर से प्रतिभाग कर सकेंगे।
-
कोट...
विश्वविद्यालय में पहली बार ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश होगा। इसे देखते हुए अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक सूचनाएं परिणामों में दी जाएंगी। पूरी कोशिश है कि काउंसिलिंग के जरिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश परीक्षा रैंक और आरक्षण के आधार पर बेहतर से बेहतर पाठ्यक्रम का विकल्प पा सकें।
विज्ञापन

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें