दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2025 में बीबीए, बीसीए और पत्रकारिता श्रेणी में स्थान मिला है। ऑल इंडिया रैकिंग में बीबीए को 33, बीसीए को 22 और पत्रकारिता को 43वां
स्थान मिला है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र राज्य विश्वविद्यालय है, जिसे इन तीन श्रेणियों में स्थान मिला है। बीसीए श्रेणी में भारत में 22वां और प्रदेश में पहला स्थान मिला है। बीबीए में भारत में 33वां और उत्तर प्रदेश में सरकारी संस्थानों में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पत्रकारिता और जनसंचार श्रेणी में भारत में 43वां और प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है।
इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क, संस्थान का सात मापदंड के आधार पर मूल्यांकन करता है। जिनमें से प्रत्येक का 100 अंकों का भार होता है। ये मापदंड संस्थागत प्रदर्शन, शैक्षणिक उत्कृष्टता, बुनियादी ढांचा और प्लेसमेंट के आधार पर होता है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर साइंस और मीडिया शिक्षा में मजबूत कार्यक्रम प्रदान करता है, जो छात्रों को कर्पोरेट और मीडिया जगत के लिए आवश्यक सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान से लैस करता है। वर्षों से इसके छात्र प्रमुख कॉर्पोरेट और मीडिया हाउस में नियुक्त किए गए हैं।
यह उपलब्धि संकाय, छात्रों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता का प्रमाण है। यह प्रबंधन, कंप्यूटर अनुप्रयोग और जनसंचार के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शैक्षणिक कार्यक्रमों को और अधिक मजबूत करने और राष्ट्र के कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी एवं मीडिया परिदृश्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास कर रहा है:
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति