फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चक्रवात रेमल का अलर्ट, कोलकाता की उड़ान नहीं हुई-जानें कब तक बंद रहेगी हवाई सेवा

Mon, 27 May 2024 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
चक्रवात रेमल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

चक्रवात रेमल को लेकर जारी अलर्ट की वजह से कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इस वजह से गोरखपुर एयरपोर्ट से रविवार को काेलकाता की उड़ान नहीं हुई। विमानन कंपनी इंडिगो ने इसकी जानकारी यात्रियों को शनिवार की रात में ही मैसेज कर दे दिया था। सोमवार को इंडिगो की उड़ान अपने निर्धारित समय पर होगी।

विज्ञापन




मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने एहतियात के तौर पर कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद कर दिया है। रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह नौ बजे तक कोलकाता से कोई विमान उड़ान नहीं भरेगा। इसकी वजह से कोलकाता से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की रविवार को उड़ान नहीं हुई।

विमानन कंपनी ने शनिवार की सुबह ही टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दे दी। अधिकांश यात्रियों ने अपना टिकट रि शेड्यूल कराया है जिन्हें सोमवार को कोलकाता भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कोलकाता से इंडिगो का विमान 2:35 बजे उड़कर 4:35 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरता है। यही विमान 4:55 बजे गोरखपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें