फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैक के बगल में खड़ी रही भीड़, गुजर गई ट्रेन, बड़ा हादसा बचा

Mon, 14 Oct 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। विजयादशमी के मौके पर चौरीचौरा में बड़ा हादसा होने से बच गया। मेला देखने के लिए भोपा बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर सैकड़ों लोग आ गए। उन्हें हटने के लिए गेटमैन चिल्लाता रहा, लेकिन भीड़ ने नहीं सुनी। इस दौरान वहां से ट्रेन भी गुजर गई। शुक्र था कि कोई चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम लोग दशहरे का मेला देखने गए थे। स्थानीय लोगों का कहना की हमेशा रेलवे पुलिस क्रॉसिंग के पास मुस्तैद रहती थी, लेकिन इस बार कहीं नहीं दिखी। मुंडेरा बाजार में दशहरे का मेला देखने के लिए अचानक बहुत ज्यादा भीड़ पहुंच गई। उसमें बाइक सवार भी पहुंच गए जिससे लोग भीड़ में दबने लगे और चिल्लाने लगे। लोगों का कहना था कि वहां पर पुलिस बल भी नहीं था जिससे भीड़ बेकाबू हो रही थी। भीड़ में सिटी बजाने वाले युवक भी काफी संख्या में घूम रहे थे।
बताया जाता है कि मेला देखने के लिए काफी भीड़ बंद रेलवे क्रॉसिंग पार कर आ जा रही थी। इसी बीच जब ट्रेन गुजरी तो लोग लाइन के बगल में खड़े हो गए। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं है। ऐसी कोई सूचना आती है तो उसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें