फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा में महिला से लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 50 हजार रुपये नकद, महिला का मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। आरोपियों में से एक शातिर बदमाश है और वह पहले भी लूट व दूसरे मामले में जेल चुका है। पूछताछ कर आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान चिलुआताल इलाके के दुर्गापुर निवासी सर्वेश चौहान व यहीं के धीरज उर्फ मूसे यादव के रूप में हुई है। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि 17 अक्तूबर को महिला भटहट स्थित इलाहाबाद बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बैग में रखकर घर जा रही थी। रास्ते में बदमाशों ने बैग को लूट लिया था। गुलरिहा थानेदार जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अरुण सिंह, एसओजी प्रभारी मनीष यादव आदि की टीम ने गिरफ्तारी की। हालांकि, महिला ने एक लाख रुपये लूट की बात कही है, लेकिन बैंक से 50 हजार रुपये ही निकाले जाने के प्रमाण मिले। आरोपी धीरज पहले भी लूट व जालसाजी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें