फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने बेटे-बहू पर दर्ज कराया केस, आरोप लगाया; 'नशे का आदी हो गया है बेटा'

Wed, 09 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर पश्चिमी निवासी एसबीआई से सेवानिवृत व वर्तमान में कोऑपरेटिव फेडरेशन लखनऊ के उपसभापति (दर्जा प्राप्त मंत्री) रमाशंकर जायसवाल हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दूसरे नंबर का बेटा रोहित जायसवाल गलत संगत एवं नशे का आदी है।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोऑपरेटिव फेडरेशन लखनऊ के उपसभापति (दर्जा प्राप्त मंत्री) रमाशंकर जायसवाल ने सोमवार को बेटे रोहित जायसवाल व बहू वर्धा त्रिपाठी पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटा शराब के नशे में घर का माहौल खराब करता है। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। गोरखनाथ पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर पश्चिमी निवासी एसबीआई से सेवानिवृत व वर्तमान में कोऑपरेटिव फेडरेशन लखनऊ के उपसभापति (दर्जा प्राप्त मंत्री) रमाशंकर जायसवाल हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दूसरे नंबर का बेटा रोहित जायसवाल गलत संगत एवं नशे का आदी है।

इस कारण आए दिन शराब पीकर घर के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता रहता है। रोहित जायसवाल अपनी पत्नी वर्धा त्रिपाठी के साथ मिलकर उन्हें व घर के अन्य सदस्यों के साथ आए दिन मारपीट भी करता है। आरोप है कि एक दिन बेटा और बहू ने मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह कमरे में बंद कर जान बचाई। आरोप लगाया कि रोहित को घर से जाने के लिए कहने पर हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें