महानिशा पूजन कर सीएम योगी( फाइल फोटो)
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिवसीय प्रवास पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे। वह मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मां दुर्गा की आराधना करेंगे। बुधवार एक अक्तूबर को नवरात्र की नवमी पर कन्या पूजन कर उन्हें भोज कराएंगे। दो अक्तूबर को विजयदशमी पर सीएम योगी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे। वह शाम को गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे।
इसके बाद वह मानसरोवर मंदिर जाएंगे। पूजन-अर्चन के बाद रामलीला मैदान पहुंचेंगे। वहां भगवान राम का राजतिलक करेंगे और गोरखनाथ मंदिर वापस आ जाएंगे। तीन अक्तूबर को सीएम लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी सबसे पहले बुढि़या माता मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का दर्शन किया।