फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चुनावी सभाएं कर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में चुनावी सभाएं कर मंगलवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। बुधवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री चुनावी दौरे पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिन में बहराइच में चुनावी सभा करने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया। वह बुधवार सुबह भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से मिल सकते हैं। करीब 11 बजे वह अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो जाएंगे। नौ मई की शाम को फिर उनके गोरखपुर आने की संभावना है। 10 मई को भाजपा के नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें