फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी से सीएम खफा, बोले- 'जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई करें'

Tue, 27 May 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देर होने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा चिड़ियाघर, गोड़धोइया नाला, सड़क व ओवरब्रिज निर्माण पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
सीएम योगी ने महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर की पूजा अर्चना की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अफसरों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों व सुरक्षा मामलों की जानकारी ली। इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देर होने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा चिड़ियाघर, गोड़धोइया नाला, सड़क व ओवरब्रिज निर्माण पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में फैले बर्ड फ्लू के संबंध में अफसरों ने सीएम को इस बीमारी के लक्षण मिलने के बाद से अब तक किए गए उपायों और जानवरों के स्वास्थ्य की जानकारी दी। सड़क, ओवरब्रिज व आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि जिस परियोजना की जो डेटलाइन तय है, वह उसके अनुसार ही पूरी होनी चाहिए।

आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में अधिक देर होने पर नाराजगी जताते हुए इसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। गोड़धोइया नाला समेत जल निकासी व बाढ़ बचाव के अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए सीएम ने कहा कि इस बार मानसून समय से पहले आ रहा है तो उसके अनुसार ही अपनी तैयारी भी पहले पूरी करनी होगी। बरसात में शहर में जलभराव न हो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ से जन-धन का नुकसान न हो, इसकी तैयारी पहले ही कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें