फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में चलेगी ;टॉय ट्रेन', होंगे तीन कोच, करिए वन्य जीवों का दीदार- पूरे परिसर की सैर भी

Thu, 04 Jul 2024 06:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
लखनऊ में चिड़ियाघर सोसाइटी की बैठक को संबोधित करते अपर मुख्य सचिव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान में अब बच्चों को बाल रेल में घूमने का मौका भी मिलेगा। तीन कोच की रेल में बैठकर वे वन्यजीवों को देख सकेंगे। इसके साथ ही उनके लिए मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


यह फैसला लखनऊ में हुई शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान समिति की बैठक में लिया गया है। बैठक में सत्र 2024-25 के लिए 7.81 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में चिड़ियाघर के निदेशक विकास यादव ने इलेक्ट्रिक बाल रेल चलाने का सुझाव दिया, जिस पर सबने सहमति जताई। बैटरी से चलने वाली बाल रेल में बैठकर बच्चे पूरे चिड़ियाघर में जानवरों को देख सकेंगे।

 
विज्ञापन

टॉय ट्रेन ( सांकेतिक) - फोटो : संवाद
दिव्यांग बच्चों के लिए ब्रेल लिपि के पाथ-वे और बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे की उन्हें भी चिड़ियाघर में मौजूद वन्य जीवों की जानकारी मिल सके।

धूप से बचने के लिए लगेंगे शेड
चिड़ियाघर में पौधे अभी काफी छोटे हैं। ऐसे में तेज धूप में दर्शकों को काफी परेशानी होती है। इसको देखते हुए अतिरिक्त शेड भी लगाए जाएंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री भी पिछले दिनों अपने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे। प्राणि उद्यान सोसायटी के सरकार की ओर से नामित सदस्य अरविंद विक्रम चौधरी ने सुझाव दिया कि बच्चों को लुभाने के लिए चिड़ियाघर में ऐसे उपकरण लगाए जाए जो बच्चों का मनोरंजन कर सके और ज्ञान भी बढ़ाए।

उन्होंने बंद कैंटीन को चालू करने, वाहन स्टैंड का टेंडर कराने और 7डी थियेटर में वन्य जीवों के फिल्म दिखाने का मुद्दा रखा। इसके साथ ही जेब्रा के साथ खाली बाड़ों में बबून, लेमू, बोनट मकाक, भेड़िया, आकर्षक चिड़िया, विशालकाय कछुओं को लाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही वॉक इन एवरी को चालू करने की मांग भी उठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें