शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, आजमगढ़, संतकबीरनगर समेत बिहार से भी पर्यटक घूमने आते हैं। औसतन चिड़ियाघर में करीब तीन हजार पर्यटक रोजाना पहुंचते थे।
बाघिन शक्ति की मौत में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से ही चिड़ियाघर बंद है। इधर, स्कूलों में गर्मी की छुट्टी भी हो गई है। ऐसे में बच्चे फिलहाल चिड़ियाघर नहीं जा सकेंगे। पांच वन्यजीवों में संक्रमण की पुष्टि के बाद अभी चिड़ियाघर अगले दो हफ्ते तक भी बंद रह सकता है।
विज्ञापन
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में गोरखपुर के अलावा देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, आजमगढ़, संतकबीरनगर समेत बिहार से भी पर्यटक घूमने आते हैं। औसतन चिड़ियाघर में करीब तीन हजार पर्यटक रोजाना पहुंचते थे।
छुट्टियों के समय यह संख्या और भी बढ़ जाती थी। लेकिन, इसी समय बर्ड फ्लू संक्रमण मिलने की वजह से चिड़ियाघर बंद है। बाघिन शक्ति की रिपोर्ट 12 मई को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद एक-एक हफ्ते के लिए चिड़ियाघर को बंद किया जा रहा है। शुक्रवार को पांच वन्यजीवों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
तीन नमूना निगेटिव आने पर चिड़ियाघर के खुलने के आसार
चिड़ियाघर अभी 27 मई तक बंद है। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार किसी भी चिड़ियाघर के वन्यजीवों में अगर संक्रमण मिलता है तो जांच के लिए भेजे जाने वाले नमूने की रिपोर्ट लगातार तीन बार निगेटिव आती है तो ही चिड़ियाघर को खोला जा सकता है। इसके अनुसार चिड़ियाघर अभी आगे भी कुछ दिनों तक बंद रह सकता है।