जिले के कुछ स्कूली छात्रों के नाम चाइल्ड पोर्नोग्राफी में जुड़ने के बाद से साइबर थाने की पुलिस अलर्ट हो गई है। इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए सरगना राज तिवारी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
पुलिस की मानें तो सरगना के पकड़े जाने पर कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।
वहीं, कुनराघाट के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले चौरीचौरा के छात्र को पकड़कर बाल संरक्षण गृह भेजा गया था, उसके पास से मिले मोबाइल की जांच के लिए फारेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया है। छात्र के मोबाइल से तीन हजार से अधिक अश्लील वीडियो बेचे गए हैं।
दरअसल, सबसे पहले तमिलनाडु पुलिस काे चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े वीडियो मिले। जो गोरखपुर के छात्र के सोशल मीडिया अकाउंट से भेजे गए थे।
जांच में यह सच सामने आने पर तमिलनाडु पुलिस ने प्रदेश के मुख्यालय में यह सूचना दी। जिसके बाद साइबर थाने के प्रभारी की तत्परता से कुनराघाट के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाले चौरीचौरा का छात्र पकड़ा गया। स