फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी की 10 बाइक के साथ पकड़े गए बाल अपचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। थाने की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार को पकड़ लिया। क्षेत्र में बाइक चोरी कर गूरम पोखरे के पास झाड़ी में छिपा देते थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ी से 10 बाइक बरामद की। जांच में दोनों आरोपी नाबालिग निकले हैं। पांच माह में दोनों ने मिलकर विभिन्न स्थानों से दस बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि रुटीन जांच के दौरान पुलिस ने दो नाबालिगों को बाइक चलाते हुए पकड़ा। पूछताछ में दोनों की बाइक चोरी की निकली। थाने लाकर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ हुई तो दोनों ने बताया कि वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन, मेडिकल काॅलेज, मोहरीपुर, गौरीशंकर मंदिर कैंपियरगंज से बीते पांच महीने में एक दर्जन बाइक की चोरी कर चुके है। ये दोनों बाइक चोरी कर पीपीगंज में स्थित गूरम पोखरे के पास छिपा देते थे। इसके बाद वह दोनों एक-एक कर बाइक को वहां से निकालकर बेच देते थे, जो रुपये मिलते थे उसे चारों आपस में बांट लेते थे। एसपी उत्तरी ने बताया कि दोनों नाबालिग पर कार्रवाई के बाद उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें