केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल पादरी बाजार के छात्र अर्णव अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक और 12वीं में संस्कृति पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
10वीं में द पिलर्स स्कूल सिविल लाइंस की यशिता राय और द पिलर्स सिक्टौर के वैभव यादव 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। द पिलर्स, सिविल लाइंस के उज्जवल प्रताप सिंह 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 12वीं में संस्कृति पब्लिक स्कूल रानीडीहा की शालू ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
आरपीएम एकेडमी के छात्र उत्कर्ष मौर्य और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्र जयसी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालयों में टॉप किया। बता दें कि जिले में सीबीएसई बोर्ड के 124 स्कूल पंजीकृत है। 10वीं और 12वीं में कुल 31,412 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
12वीं में 76.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण
जनपद में कुल 125 सीबीएसई स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षा में शामिल कुल 12728 विद्यार्थियों में से 9661 उत्तीर्ण हुए। 12वीं में छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 76.14 रहा। इस बार पिछली बार की अपेक्षा जनपद के रिजल्ट में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष 12वीं का रिजल्ट 69.37 था।
इतने विद्यार्थी थे पंजीकृत
10वीं-16383 विद्यार्थी
12वीं -15029 विद्यार्थी