फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक लूटने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर जा रहे युवक को मनबढ़ों ने पीट दिया। आरोप है कि बाइक भी लूट ली। पिपरी निवासी अंगद की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने जैनपुर टोला काजीपुर निवासी जनार्दन व कमलेश यादव पर केस दर्ज किया। अंगद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे वह डुमरी स्थित पंप से पेट्रोल भरवाकर घर जा रहे थे। अकटहवा के पास दोनों आरोपियों ने बाइक रोक ली। इसके बाद गाली देने लगे। विरोध पर मारपीटकर बाइक छीनकर फरार हो गए। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दीवान जोगराज स्थित सार्वजनिक शौचालय के सामने फलों का फड़ लगाए दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें