फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुद को माफिया विनोद का भाई बता मांगी थी रंगदारी, नहीं मिली संलप्तिता- अज्ञात पर केस दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

माफिया के भाई का नाम लेकर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने वाले अज्ञात बदमाशों पर शाहपुर थाने में मंगलवार रात केस दर्ज कर लिया गया। शाहपुर के शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर सोमनाथ शुक्ल उर्फ अंकु शुक्ल के घर पर रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों ने सोमवार की रात बाहर खड़ी कार पर गोली चला दी थी।

विज्ञापन


मामले में माफिया के भाई से भी पूछताछ हुई है। उसकी संलिप्तता नहीं मिलने पर अज्ञात मोबाइल नंबर व सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे दो बाइक सवार पर केस दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। प्रॉपर्टी डीलर सोमनाथ शुक्ल ने बताया था कि 18 व 23 फरवरी को मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई थी।

कॉल करने वाले ने खुद को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बताया और धमकी दी कि होटल बना रहे हो, मुझे भी एक करोड़ रुपये चाहिए। अगर बात नहीं मानी तो अंजाम बुरा होगा। इस धमकी को हल्के में लिया और इसे मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन सोमवार रात में 11:32 बजे बाइक से पहुंचे दो युवकों ने दरवाजे पर खड़ी उनकी कार पर गोली चला दी। आवाज सुनकर नीचे आए बेटे ने घटना की जानकारी फोन कर दी।


सीसीटीवी कैमरे में दो युवक दिख रहे हैं, उनकी पहचान कर पकड़ने के लिए पुलिस टीम लग गई है। अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल करने वाले का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा:  अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें