हरपुर बुदहट। इलाके के किठीउरी गांव में एक घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
किठीउरी गांव की सविता देवी पत्नी अमरजीत ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे पड़ोसी गोलबंद होकर घर में घुस आए और मारपीट के साथ तोड़फोड़ करने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों के जुटने पर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामउग्रह, सीताराम, रमेश, रंजीत, जीउत, गोविंद व गिरजेश समेत कुल सात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद