फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में गला दबाकर महिला से छिनैती मामले में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में घास काटने गई महिला का गला दबाकर गहने लूटने के मामले में गुलरिहा थाना पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों पर शनिवार को केस दर्ज किया। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है। चिलुआताल के नौतन गांव में रहने वाली मीना देवी शुक्रवार की सुबह घास काटने के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज परिसर में गई थीं। बेटे सोनू का आरोप है कि दोपहर में गांव की एक महिला ने घर में आकर सूचना दी कि आपकी मां मेडिकल कालेज में बेहोश पड़ी है। बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार कराने के बाद होश आया तो मां ने बताया कि तीन लोग आए थे जिन्होंने गला दबाकर चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली, नथुनी व पायल छीन लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें