फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिपाही पर शारीरिक संबंध बनाने व गर्भपात कराने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गोरखनाथ थाने पर डायल 112 में तैनात कांस्टेबल विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि विजय शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और दो बार उसने गर्भपात भी कराया। अब शादी न करके वीडियो वायरल करने और जान मारने की धमकी दे रहा है। कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने तहरीर में लिखा है कि सिपाही तीन वर्ष पहले कैंपियरगंज थाने में तैनात था। उसी दौरान थाने पर उससे मुलाकात हुई। इसके बाद मोबाइल फोन से बात शुरू हुई। सिपाही घर पर भी आने जाने होने लगा। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में सिपाही को घर में घुसते गांव वालों ने देख लिया था। तब गांव वालों ने कुंडी लगा दी थी और पुलिस को सूचना दे दी थी। उस समय पीड़ित महिला ने पुलिस के सामने सिपाही का पक्षा रखकर उसे बचाया भी था। अब वही सिपाही जान मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें