गुलरिहा। सराय गुलरिहा में नकाबपोश महिला ज्वेलरी की दुकान से सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गई थी। दुकानदार की तहरीर पर मंगलवार को गुलरिहा पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
चिलुआताल क्षेत्र के नकहा नंबर एक निवासी रवि वर्मा ने सराय गुलरिहा निवासी भरत के मकान गोरखपुर महराजगंज फोरलेन पर स्थित है, वहां रवि ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे दुकान पर एक नकाबपोश महिला दुकान में पहुंची। गहने देखने के दौरान महिला ने काउंटर में रखा 12 सोने की अंगूठियों से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गई थी।