फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बरातियों की कार पलटी, दूल्हे के भाई की मौत- चार घायल; जानिए कैसे हुआ ये हादसा

Sat, 24 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बारात से वापस लौट रही कार मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे कार अमरपुर जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। इतने में कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में पलटी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसगांव (गोरखपुर)। मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर जामडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह बरातियों की कार खाई में पलट गई। घटना में एक की मौत हो गई और कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान दूल्हे के भाई चंद्रमोल त्रिपाठी उर्फ दीपू (38) के रूप में हुई। वहीं, बांसगांव थाना क्षेत्र के पांडेय तिघरा निवासी किशन पांडेय (30), संदीप प्रजापति (30), भीटी तिवारी निवासी मदन तिवारी (18) और उनके भाई बिशु तिवारी (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भीटी तिवारी के आनंद त्रिपाठी के यहां से बृहस्पतिवार की शाम बरात मधुबन थाना के खीरीकोठा गई थी। रातभर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद भोर में बराती वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


उनमें से एक कार मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे कार अमरपुर जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। इतने में कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। चारों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बांसगांव के भीटी तिवारी गांव में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम छा गया। घर में नई दुल्हन के स्वागत की भव्य तैयारी की गई थी, मौत की चंद्रमोल की मौत की सूचना मिलते सभी दहाड़ मारकर चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें