दुकान के बाहर खड़ी पुलिस की जीप व दरोगा
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
कोतवाली थाने में तैनात एक दरोगा पर व्यापारी ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। आरोप है कि मंगलवार बंदी के दिन वह दुकान पर आए सामान को उतरवा रहे थे। इसी दौरान आए दरोगा ने थप्पड़ मार दिए। एसपी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के मियां बाजार स्थित अनन्या इलेक्ट्रॉनिक के मालिक अमित गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को बंदी होने की वजह से बाजार में भीड़ नहीं थी। इस वजह से वह दुकान का सामान उतरवा रहे थे।
तभी कोतवाली थाने के दरोगा ने गाड़ी से उतरते ही मालिक अमित गुप्ता को बिना कारण पूछे थप्पड़ मार दिया। जब दुकान मालिक ने इसका विरोध किया तो उनके साथ गली गलौज शुरू कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।