फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश से थोक मंडी में 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sun, 29 Sep 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण महेवा थोक मंडी और साहबगंज मंडी में कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। महेवा थोक मंडी में बारिश का पानी लग जाने के कारण खरीदार नहीं आ रहे हैं, दुकानों में पानी घुसने से आलू-प्याज सड़ने लगा है। वहीं साहबगंज मंडी में भी बारिश के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों मंडियों में दो दिनों में करीब 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मंडी के थोक विक्रेता बताते हैं, सामान्य दिनों में महेवा मंडी में 10 से 12 करोड़ रुपये और साहबगंज में 18 से 20 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। लेकिन, बारिश के चलते खरीदार नहीं आ रहे हैं और गाड़ियां भी फंसी हुई है। पूरा कारोबार 25 फीसदी तक हो रहा है। इस हिसाब से महेवा में पांच से छह करोड़ और साहबगंज मंडी में नौ से दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
शनिवार को महेवा मंडी में 5 से 7 ट्रक आलू, प्याज, हरी मिर्च, फल, दाल और तेल लदी खड़ी थी। व्यापारी मकसूद ने बताया कि बारिश में व्यापारी माल उतरवाने से डर रहे हैं। अब डर यह है कि कच्चा माल तो सड़ने लगेगा। उनका कहना था कि बारिश का पानी दुकान में घुस गया और आलू-प्याज के बोरे भीग गए हैं सड़ने लगे हैं। तेल के व्यापारी पवन सिंहानियां ने बताया कि तेल का गत्ता पानी से खराब हो गया है, खरीदारों को बिना गत्ते के तेल कैसे दें इसकी चिंता सता रही है।
विज्ञापन


चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व दाल के व्यापारी संजय सिंहानियां का कहना है कि बारिश के पानी से दाल का बोरा भीग चुका है, दाल खराब होनी शुरू हो गई है। बारिश नहीं रुकी तो बहुत नुकसान हो जाएगा। सब्जी के व्यापारी रमजान मेकरानी ने बताया कि एक ट्रक हरी सब्जी मंगवाया है।बारिश होने से खरीदार ही नहीं आ रहे हैं। अब तो पूंजी निकालना मुश्किल हो जाएगा। औने-पौन दाम पर बेचेंगे वरना सब्जियां सड़ने लगेंगी।
-
साहबगंज मंडी में भी व्यापारी परेशान, मंगाया फलाहार फंसी पूंजी

साहबगंज मंडी में भी बारिश की वजह से बिक्री नहीं हो रही है। बाहर से माल लेकर आईं गाड़ियां खड़ी हैं। चेंबर ऑफ काॅमर्स साहबगंज के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने बताया कि तीन अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है और फलाहार का सामान व्यापारियों ने मंगाया है। बारिश के कारण बिक्री बंद है। डर लग रहा है कि कहीं पूंजी न फंस जाए। महामंत्री कमलेश अग्रवाल का कहना है कि मंडी में दो दिनों से कारोबार एक तरह से ठप पड़ा हुआ है। बारिश में बिक्री नहीं होने से माल भी फंस गया है। नवरात्र के लिए लोगों ने मंगफली, तिन्नी का चावल, कट्टू का आटा आदि मंगा लिया। यही समय है बिक्री का वरना पूंजी फंस जाएगी।

वर्जन
बारिश से दो दिनाें में लगभग पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। बारिश से बाहर से आने वाली गाड़ियां भी रुकी हुईं हैं। बारिश बंद हो जाने पर स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीन अवस्थी, मंडी सचिव, महेवा थोक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें