फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आपसी विवाद में सराफा व्यापारी और बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर- 3 माह पहले हुआ था विवाद

Thu, 26 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

भगवानपुर निवासी उमेश जायसवाल की बरडाड़ चौराहे पर जायसवाल ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गांव के ही दुर्गा उर्फ बबलू सिंह के घर के सामने बच्चे वॉलीबॉल खेलते हैं। तीन माह पहले उमेश का बेटा रोहन भी वहीं वॉलीबॉल खेल रहा था। किसी बात को लेकर रोहन और बबलू के बेटे में बहस हो गई।
विज्ञापन
फायरिंग में घायल बेटा और पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उनवल (गोरखपुर)। खजनी क्षेत्र के भगवानपुर में तीन महीने पुराने विवाद में एक व्यक्ति ने सराफा व्यापारी व्यापारी उमेश जायसवाल और उनके बेटे रोहन जायसवाल को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, देर रात उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी का परिवार फरार हो गया है।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उमेश के पिता सुरेश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने बबलू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर निवासी उमेश जायसवाल की बरडाड़ चौराहे पर जायसवाल ज्वेलर्स नाम से दुकान है। गांव के ही दुर्गा उर्फ बबलू सिंह के घर के सामने बच्चे वॉलीबॉल खेलते हैं। तीन माह पहले उमेश का बेटा रोहन भी वहीं वॉलीबॉल खेल रहा था। किसी बात को लेकर रोहन और बबलू के बेटे में बहस हो गई।
विज्ञापन


वहां दोनों पक्ष जुट गए। आरोप है कि कहासुनी के बाद बबलू ने भाला निकाल लिया था। इसके बाद गांव वालों ने समझा कर मामले को शांत कराया। उस दिन यह तय हुआ कि दोनों पक्ष के दूसरे के घर की तरफ नहीं जाएंगे।

तीन दिन पहले रोहन दूध लेकर बबलू के घर की तरफ से आ रहा था। तभी उसे देखकर बबलू सिंह ने रोका और पिटाई कर दी। इसके बाद परिजनों ने खजनी थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बुधवार की शाम बबलू सिंह गांव में एक दुकान पर जा रहा था। उस समय उमेश और रोहन भी उधर थे। बताया जा रहा है कि थाने में शिकायत की खुन्नस में बुधवार को आरोपी ने पिस्टल से पिता-पुत्र को गोली मार दी। यह पिस्टल भी अवैध बताई जा रही है। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया।

आपसी विवाद में गोली चली है। पिता-पुत्र के पेट में गोली लगी है। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है: उदय प्रताप सिंह, सीओ खजनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें