फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ताल कंदला में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शुक्रवार को खोराबार के ताल कंदला में पांच एकड़ क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में चले अभियान में कोई प्रतिरोध सामने नहीं आया। स्थानीय लोगों को अवगत भी कराया गया कि यहां प्लाटिंग कर विकसित की जा रही कॉलोनी अवैध है।
विज्ञापन


जीडीए के मुख्य अभियंता किशन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, विनोद कुमार शर्मा टीम के साथ ताल कंदला पहुंचे। जिला प्रशासन से नामित मजिस्ट्रेट शिवम सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि अशोक यादव ने जीडीए में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए पांच एकड़ में अनाधिकृत रुप से कॉलोनी विकसित की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें