फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फसल काटने की जगह होने लगा विवाद, निकल गई पिस्टल- दौड़ाया; जानिए कैसे बची जान

Sun, 10 Nov 2024 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खजनी

सार

पंकज कुमार ने बताया कि वो खेत में शिवशंकर यादव के बुलाने पर उनकी फसल काटने के लिए अपनी कंबाइन मशीन लेकर आए हैं। विवाद बढ़ने पर बबलू पांडेय ने पिस्टल निकाल ली और दौड़ा लिया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह से बबलू पांडेय को काबू में किया,नहीं तो कोई भी हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हाथ में पिस्टल लिए फोटो - फोटो : वायरल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी के बंगला पांडेय (ग्रामसभा केवटली) गांव में कंबाइन मशीन से धान की फसल काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के दो भाइयों ने हाथ में पिस्टल लेकर दूसरे पक्ष को खेत में मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।

एक पक्ष के पंकज कुमार की तहरीर पर खजनी पुलिस ने पिस्टल लहराने वाले दो भाई गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार दोपहर दो बजे पंकज कसौधन कंबाइन मशीन से केवटली निवासी शिवशंकर यादव के खेत में धान की फसल काट रहे थे। इस दौरान केवटली गांव जगदीश पांडेय के पुत्र गुड्डू पांडेय और बबलू पांडेय उर्फ धर्मेंद्र पांडेय उन्हें गालियां देते हुए फसल काटने से मना करने लगे।
विज्ञापन


पंकज कुमार ने बताया कि वो खेत में शिवशंकर यादव के बुलाने पर उनकी फसल काटने के लिए अपनी कंबाइन मशीन लेकर आए हैं। विवाद बढ़ने पर बबलू पांडेय ने पिस्टल निकाल ली और दौड़ा लिया। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह से बबलू पांडेय को काबू में किया। खजनी पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें