गोरखपुर। पूर्वांचल ब्रेड एसोसिएशन ने बैठक कर ब्रेड के दाम में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी शुक्रवार से लागू होगी। इसका असर गोरखपुर-मंडल में पड़ेगा। उद्यमियों का कहना है कि कच्चे खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पूर्वांचल में ब्रेड के दाम बढ़ाए गए हैं।
कुछ माह पहले दूध में मूल्य में कंपनियों ने बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द की ब्रेड महंगा होने वाला है। उद्यमियों का कहना है कि सूजी, मैदा, रिफाइन, घी, चीनी आदि खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल आए हैं, जिस कारण ब्रेड उत्पादन करने वाली इकाइयों के खर्च भी बढ़ गए हैं। क्रेजी ब्रेड के निदेशक नवीन अग्रवाल ने बताया कि ब्रेड उत्पादन इकाइयां घाटा उठा रही हैं। इसलिए ब्रेड बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया।