फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंक से फाइनेंस कराकर खरीदी कार, बिना किस्त जमा किए दूसरे को बेची

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के असुरन स्थित केनरा बैंक शाखा से एक शख्स ने कार फाइनेंस कराकर बिना ईएमआई जमा किए दूसरे शख्स से बेच दी। मामले की जानकारी होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाने में शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने आवास विकास काॅलोनी निवासी आरोपी संतोष कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के असुरन स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक वैभव सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आवास विकास कॉलोनी निवासी संतोष कुमार वर्मा ने फरवरी 2016 में केनरा बैंक शाखा से 7.50 लाख रुपये कार खरीदने के लिए लोन लिया। आरोप है कि आठ महीने लोन की किस्त जमा करने के उसने किस्त जमा करना बंद कर दिया। इसके बाद बैंक ने आरोपी को दो बार नोटिस जारी कर ईएमआई (लोन किस्त) की बची धनराशि 3.79 लाख जमा करने को कहा लेकिन जमा नहीं किया। इसके बाद बैंक ने आरटीओ कार्यालय में पता कराया तो वहां से बताया गया कि जुलाई 2017 में कार गुलरिहा इलाके के सेमरा निवासी धर्मेंद्र को बेच दी गई है। जबकि बैंक के पास कार के मूल स्थानांतरण कागज जमा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें