चिलुआताल। बरगदवा स्थित कांप्लेक्स के पास सड़क पार कर रहे पुस्तक व्यापारी की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आस-पास के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल थाने की पुलिस ने चालक को भागते समय क्रेन के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से जयपुर निवासी पुस्तक व्यापारी उमेश राजलानी (50) विकास नगर में किराए के मकान में पत्नी हीरा राजलानी और बेटी खुशबू के साथ रहते थे। वह बरगदवां फर्टिलाइजर मार्ग पर खुशबू बुक डिपो नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार को वह सुबह करीब 9:30 बजे दुकान को खोला। इसके बाद सड़क पार कर किसी काम से गए थे। वापस दुकान पर आते समय वह क्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि क्रेन चालक मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था, इसलिए हादसा हुआ।