फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटका मिला दो युवकों का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके के दोनों मामले, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन

चिलुआताल। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को दो युवकों का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी अंतर्गत ग्राम सभा अमवा के दौलतपुर में शनिवार को धर्मराज निषाद (22) का शव कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। धर्मराज बंगलुरू में रहकर मजदूरी करता था। वह तीन महीने से घर पर ही था। पुलिस की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। दूसरी घटना नकहा नंबर एक यादव टोला की है। वहां पर सुनील यादव उर्फ सोनू (26) का शव कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घर पर वह अकेला था। परिजन कहीं गए हुए थे। वह अविवाहित और बेरोजगार था। गस्त पर निकली पुलिस भीड़ देखकर रुक गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें