फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश हित के लिए कार्य करती है भाजपा: स्वतंत्र देव

Thu, 19 Sep 2024 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रभारी मंत्री के रूप में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पहली बैठक बुधवार को सर्किट हाउस में की। यह बैठक सदस्यता अभियान व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर आयोजित की गई थी। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए काम करती है। हम राष्ट्र और समाज के विकास के लिए संकल्पित हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो सके, इस विचारधारा से हम काम कर रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विचारधारा को लेकर प्रतिबद्धता और ध्येय निष्ठ कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भाजपा सरकार गरीब कल्याण व राष्ट्र के प्रति समर्पित है। बैठक में डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विश्वजिताशु सिंह आशू, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, रमेश प्रताप गुप्ता, बृजेश मणि मिश्रा, दयानंद शर्मा, अजय श्रीवास्तव, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, वीरेंद्र पाण्डेय, रणविजय सिंह मुन्ना, दयाकृष्ण गुप्ता, शिवम पाण्डेय, अशोक गुप्ता, मनोज अग्रहरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें