फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मोदी के पीएम पद की शपथ लेते ही झूमे भाजपाई

Mon, 10 Jun 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देश के प्रधानमंत्री पद पर रविवार को तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के शपथ लेते ही महानगर में भाजपाई झूम उठे। पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा प्रमुख मंदिरों में पूजन-अर्चन भी किया। साथ ही नगर के विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम के नारे भी लगाए। महानगर में जगह-जगह कार्यकर्ता भाजपा और भगवा झंडा लहराते हुए खुशी का इजहार कर रहे थे। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल और नगाड़े भी बजवाए। देर रात भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर दीप जलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन, राहुल श्रीवास्तव, महामंत्री अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, रमेश प्रताप गुप्ता, मनोज अग्रहरि, गौरव तिवारी महानगर मंत्री, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धान्तो घोष, अनुराग गुप्ता, पंकज जायसवाल, विपुल त्रिपाठी, शिवम पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, चतुर्भुज प्रसाद, आकाश साहनी, प्रणय त्रिपाठी, महेश वर्मा माऊ, शिवानंद, अजय मणि त्रिपाठी, सतसुकृत, आनंद अग्रहरि, अष्टभुजा श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, अमर गुप्ता, लक्ष्मण के साथ-साथ महानगर पदाधिकारीगण व मण्डल अध्यक्षगण की उपस्थिति रही। साथ ही बलदेव प्लाजा मोबाइल एसोसिएशन द्वारा निखिल मोटानी के नेतृत्व में मनीष नांगलिया, अभिषेक जायसवाल, सौमित्र सराफ, सुरेंद्र गुप्ता, योगेंद्र दुबे मोहम्मद जावेद, बक्शीपुर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, अमर गुप्ता, जितेंद्र सैनी, रजनीश गुप्ता, कृष्णानगर इन्द्रमणि उपाध्याय, जितेंद्र चौधरी जीतू, वीरेंद्र पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें