फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu: चिड़ियाघर जाने वालों को करना पड़ेगा अभी इंतजार, 13 मई से बंद...आगे भी रहेगा- जानिए कब खुलेगा

Wed, 11 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

23 मई काे आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। इसके बाद संक्रमित जानवरों सहित दूसरे वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसके बाद सात जून को दोबारा 35 वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन करते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर चिड़ियाघर (प्राणि उद्यान) में दर्शक इस माह वन्यजीवों का दीदार नहीं कर पाएंगे। बर्ड फ्लू के चलते प्राणि उद्यान को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। संक्रमित वन्यजीवों की रिपोर्ट अभी राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान से नहीं आई है। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्राणि उद्यान खुलेगा।

विज्ञापन

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बाघिन शक्ति की मौत के मामले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। 12 मई को भोपाल से रिपोर्ट आई थी। 13 मई से ही चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद है। प्राणि उद्यान ने दूसरे वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे थे।

23 मई काे आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और कॉकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है। इसके बाद संक्रमित जानवरों सहित दूसरे वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इसके बाद सात जून को दोबारा 35 वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन

पांच वन्यजीवों की हो चुकी है मौत
चिड़ियाघर में डेढ़ माह के अंदर पांच जानवरों की मौत हो चुकी है। 30 मार्च को पीलीभीत से रेस्क्यू कर लाए गए बाघ केसरी की मौत सबसे पहले हुई थी। इसके बाद पांच मई को मादा भेड़िया भैरवी, सात मई को बाघिन शक्ति और आठ मई को तेंदुआ मोना की मौत हुई थी। 23 मई को एक कॉकाटील की मौत भी हो गई थी।

सभी वन्यजीवों का उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति अभी ठीक है। भोपाल से अभी रिपोर्ट नहीं आई है। एहतियातन प्राणि उद्यान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है: विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें