सैयद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालक एकल अंडर-9 में अंशुमान राय ने युधिष्ठिर को 21-9 और रौनक खान ने कान्हा को 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका एकल अंडर-11 में अर्शिया शुक्ला ने सानवी सोलंकी को 21-6 से, अतीक्षा गेंठे ने नंदिनी को 21-7 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
बालक एकल अंडर-11 में अर्पित सिंह ने रौनक खान को 21-19 से, अंश कुमार गौंड ने शलभ त्रिपाठी को 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका एकल अंडर 15 में रिद्धिमा यादव ने वीनस को 21-07, शमीमा खातून ने साक्षी को 21-8, बालक एकल अंडर 15 में अंशुमान मल ने हर्षित बंसल को 15-9, 12-15, 15-12 से और शिव प्रताप गौंड ने शौर्य शुक्ला को 15-11, 15-10, 15-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
बालक एकल अंडर-17 में अमन मद्धेशिया ने अनुज को 15-13, 15-9 से हराकर एवं शुभम पांडेय ने विभाष मालवीय को 15-5, 15-10, 15-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक युगल अंडर-17 में अमन और विभाष की जोड़ी ने आयुष और सौरभ की जोड़ी को 15-8, 15-4 से, शुभम और अनुराग की जोड़ी ने पुष्कर और अमन यादव की जोड़ी को 15-11, 15-9 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका एकल अंडर-19 में रिद्धिमा यादव ने अंजलि चौहान को 21-15, आदित्या यादव ने ट्विंकल चौहान को 21-10 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। बालक एकल अंडर 19 में हुसैन अंसारी ने शुभम पांडेय को 21-7, 21-8 से, अमन मद्धेशिया ने विभाष मालवीय को 21-14, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।