पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के शक्तिनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह साधु भेष में पहुंचे 10 अज्ञात व्यक्तियों पर शक होने पर मोहल्लेवालों ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ करना शुरू किया तो वह भागने लगे। जिसकी सूचना मोहल्ले के सागर कुमार ने डायल 112 नंबर देने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
सागर ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब 10 की संख्या में धोती कुर्ता पहने और ललाट पर चंदन लगाएं शख्स साधु के भेष में कॉलोनी में आए और लोगों के गेट खुलवाकर पैसे की मांग करने लगे। लोगों के पूछने पर बताए कि वह सभी लोग वाराणसी से चंदा मांगने आए हैं। कुछ लोगों ने कथित साधुओं की वीडियो बनाना शुरू किया तो वह कॉलोनी से भाग निकले। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में धूम कर जो लोग जो चंदा मांग रहे हैं, उनका सत्यापन करें।